हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: इस रेल मार्ग पर आज मेगा ब्लॉक, ये रूट रहेगा बंद, इन ट्रेनों को किया रद्द

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 9:42 AM
Follow Us:
Haryana: Mega block on this rail route today

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में आज दिल्ली–रोहतक रेल मार्ग पर बड़ा मेगा ब्लॉक लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, शकूर बस्ती–भटिंडा रेल लाइन पर बराही-सांखौल फाटक के पास ड्रेन के पुल नंबर 62 पर RCC स्लैब रखने के लिए बहादुरगढ़–आसौदा सेक्शन में सुबह 10:15 बजे से शाम 5:45 बजे तक कुल 7 घंटे 30 मिनट तक रेल यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक गाड़ी संख्या 20424 पातालकोट एक्सप्रेस और 20409 दिल्ली सराय रोहिल्ला–भटिंडा इंटरसिटी के बहादुरगढ़ से गुजरने के बाद शुरू होगा। रेल विभाग के अनुसार आज मेगा ब्लाक की वजह से दिन में 13 ट्रेनें बंद रहेंगी। इससे रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। ऐसे में रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेल यात्रियों को मेट्रो व अन्य साधनों का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक जाना होगा।

ऑप्शनल रास्ते

मिली जानकारी के अनुसार, पुल नंबर 62 पर चल रहे कार्य के चलते बहादुरगढ़ क्षेत्र का बराही–सांखौल रेलवे फाटक भी 20 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। फाटक के बंद रहने से आसौदा, बराही, सांखौल समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवाजाही के लिए अन्य ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों का कहना है कि फाटक बंद होने से रोजाना कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

मिली अग्रिम सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों अचानक लगाए गए ब्लॉक से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस बार दिल्ली–रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति की मांग पर रेल विभाग ने अग्रिम सूचना जारी कर दी है। यात्री समिति ने 18 और 19 नवंबर को भीड़ को ध्यान में रखते हुए ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर तक मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन मेट्रो के पास पर्याप्त ट्रेनें न होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।

जानकारी के मुताबिक, ऐसे में यात्रियों को भटकना पड़ेगा और परेशानी उठानी होगी।

इन ट्रेनों को रद किया

64912 EMU (रोहतक-दिल्ली)
54032 डीजे पैसेंजर
64932 जींद-दिल्ली EMU
64915 EMU (दिल्ली-रोहतक)
54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर
14323/24 बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में)
54035 जाखल पैसेंजर
64931 दिल्ली-जींद EMU

रूट में बदलाव

जानकारी के मुताबिक, कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव या उन्हें आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 19 नवंबर को 14732 किसान एक्सप्रेस और 12482 इंटरसिटी एक्सप्रेस केवल रोहतक तक ही आएंगी और दिल्ली नहीं जाएंगी। 14731 किसान एक्सप्रेस और 12481 इंटरसिटी एक्सप्रेस रोहतक से ही अपनी यात्रा शुरू करेंगी।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 16032 अंडमान एक्सप्रेस वाया गोहाना-सोनीपत होकर नई दिल्ली जाएगी और वापस रोहतक नहीं आएगी। अवध-आसाम एक्सप्रेस को शकूर बस्ती-घेवरा के बीच 50 मिनट तक रोका जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment