हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : IPS सुसाइड के गवाह गनमैन की शिकायत के मामले में आया बड़ा मोड़, जानें पुलिस की जांच में क्या निकला?

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 10:04 AM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार सुसाइड केस के अहम गवाह और उनके गनमैन सुशील कुमार को जेल में धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। खबरों की मानें, तो जांच में सुशील कुमार को रोहतक जेल में धमकाने के सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया है।

पुलिस की इस जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि गनमैन सुशील कुमार की बैरक के अन्य कैदियों के साथ टीवी के वॉल्यूम बढ़ाने को लेकर लड़ाई हुई थी। जिसके बाद सुशील कुमार की पत्नी सोनी देवी ने रोहतक की सुनारिया जेल में पति को धमकियां मिलने का आरोप लगाया था। जिसके बाद 4 नवंबर को सुशील कुमार को रोहतक की सुनारिया जेल से अंबाला जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद डीजी जेल ने पूरे मामले की जांच करवाई है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

सुशील की पत्नी ने रोहतक की जेल में बताया था खतरा

बता दें कि गनमैन सुशील कुमार की पत्नी सोनी देवी ने दावा किया था कि रोहतक जेल में उनके पति को जान का खतरा है और इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि जेल में यातनाएं देने के आरोप लगाए गए थे। इसको लेकर उन्होंने हरियाणा सरकार को भी एक लेटर लिखा था। उनकी मांग का संज्ञान लेते हुए हरियाणा के डीजी जेल आलोक राय ने इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उनके निर्देश पर सुशील कुमार को रोहतक से अंबाला जेल शिफ्ट कर दिया गया था।

क्या है मामला

बता दें कि गनमैन सुशील कुमार पर रोहतक के एक शराब कारोबारी से 2.50 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ 6 अक्टूबर को रोहतक पुलिस ने करप्शन का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सुशील कुमार लंबे समय से आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार कुमार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) रहे हैं। आरोप है कि पीएसओ ने शराब कारोबारी से यह पैसा अधिकारी के लिए मंथली के तौर पर मांगा था।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment