हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

New Flyover: द्वारका से आसान होगा मानेसर का सफर, 30 मिनट में पहुंचाएगा ये नया फ्लाईओवर

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 10:52 AM
Follow Us:

New Flyover: द्वारका से मानेसर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल,नए गुरुग्राम की लाइफ लाइन कहे जाने वाले मल्टी यूटीलिटी कॉरिडोर पर स्थित सती चौक के फ्लाईओवर (सेक्टर 86) का निर्माण अगले साल से शुरू हो जाएगा।

खबरों की मानें, तो गुरुग्राम मेट्रोपालिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी(GMDA) ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए जल्द टेंडर लगाएगा। इसके लिए जीएमडीए काम कर रहा है। नए गुरुग्राम की सड़कों और सती चौक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण का निर्णय जीएमडीए की मीटिंग में लिया गया था।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

इससे पहले 5.5 किलोमीटर लंबे मल्टी यूटीलिटी कॉरिडोर का निर्माण जीएमडीए पूरा कर चुका है। खास बात यह है कि सती चौक जहां यह फ्लाईओवर बनना है, इसी कोरिडॉर पर स्थित है। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद गुरुग्राम से मानेसर और दिल्ली के द्वारका से मानेसर तक का सफर आसान हो जाएगा। वाहन चालक द्वारका से मानेसर तक सिर्फ 30 मिनट में पहुंच सकेंगे। फिलहाल, सती चौक पर वाहनों के भारी दबाव के कारण ट्रैफिक जाम लग रहा है।

दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी प्रक्रिया

जीएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर 2025 तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नए साल में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर के निर्माण से नए गुरुग्राम के साथ-साथ IMT मानेसर के उद्योगों को भी गति मिलेगी।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

59 करोड़ किए जाएंगे खर्च

खबरों की मानें, तो GMDA के अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर निर्माण पर 59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर बनने सेक्टर 80 से 95 तक के सेक्टरों के लोगों को अपने क्षेत्र में पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा आइएमटी मानेसर के उद्योग भी रफ्तार पकड़ेंगे। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में जाने वाले वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment