हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

UP के इस जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द होगा एयरपोर्ट का विस्तार, 6 गांवों की जमीन उगलेगी सोना

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 4:16 PM
Follow Us:
Airport will soon be expanded in this district of UP

UP: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित गांव में भूमि अधिग्रहण को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। अब प्रशासन के स्तर से 6 गांव में जन सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई हैं। आठ दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी होगी। इसमें ग्रामीणों की राय, सुझाव और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।

खबरों की मानें, तो SDM कोल महिमा राजपूत ने बताया कि नागर विमानन विभाग और नागरिक उड्डयन अनुभाग-6 से मिले निर्देशों के हिसाब से प्रभावित क्षेत्रों की सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट का प्रकाशन और जनसुनवाई अनिवार्य है। यह अध्ययन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा की ओर से शासन से स्वीकृत मानकों के अनुरूप किया गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट का अवलोकन कलक्ट्रेट स्थित भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय, तहसीलदार कोल कार्यालय और प्रभावित गांव के प्रधानों के पास उपलब्ध है।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

खबरों की मानें, तो SDM कोल महिमा राजपूत ने बताया कि यह रिपोर्ट जिले की वेबसाइट (www.aligarh.nic.in) और नागरिक उड्डयन विभाग के पोर्टल (www.aai.aero) पर भी देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि जन सुनवाई के लिए 8 दिसंबर को पंचायतघर खानगढ़ी में ईकरी खानगढ़ी, 9 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय बोरोना में पिखलौनी और निजामतपुर बोरोना की जन सुनवाई होगी। इसके अलावा 10 दिसंबर को अलहदादपुर में जनसुनवाई होगी। 11 दिसंबर को उच्च प्राथमिक विद्यालय पनैठी में पनैठी की जनसुनवाई की जाएगी।

खबरों की मानें, तो एसडीएम ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य से जुड़े सामाजिक प्रभावों की जानकारी ग्रामीणों को देना है। इनके सुझावों और आपत्तियों का संकलन करना है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के सभी भू–स्वामियों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के हिसाब से पहुँचे और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment