Haryana : हरियाणा के हिसार से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इस आदेश में कहा गया है कि आपके संज्ञान में यह लाया जाता है कि शिक्षकों को विद्यालय परिसर में मोबाइल फ़ोन का प्रयोग वर्जित है। लेकिन, विद्यालयों के भ्रमण के दौरान अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि विद्यालय परिसर और यहां तक कि कक्षाओं में भी मोबाइल फोन का प्रयोग किया जा रहा है। यह संबंधित विद्यालय प्रधानाध्यापक के उदासीन रवैये को दर्शाता है। अतः आपसे अनुरोध है कि आप अपने प्रखंडों के सभी विद्यालय प्रधानाध्यापकों को निर्देश दें कि विद्यालय समय के दौरान टेलीफोन का प्रयोग न करें। इन आदेशों का आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करें।









