हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

HSSC CET Result 2025: हरियाणा में जल्द जारी होने वाला है सीईटी का रिजल्ट, सामने आया ये बड़ा अपडेट

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 7:22 AM
Follow Us:

HSSC CET Result 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही सीईटी-2025 ग्रुप सी का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है। हालाँकि, आयोग ने तिथि तो तय नहीं की है। लेकिन उम्मीद जताई कि जल्द परिणाम आ सकता है। इसी तरह से ग्रुप डी की परीक्षा के आयोजन की भी तैयारी है।

जानकारी के मुताबिक, आयोग ने अभ्यर्थियों से एक बार फिर कहा है कि वह तैयारियों में जुटे रहें और किसी के बहकावे में न आएं। आयोग सीईटी के परिणाम के बाद ग्रुप सी की सभी भर्तियों की परीक्षाओं के कलैंडर को भी जारी करने पर विचार कर रहा है।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

क्या बोले आयोग के चेयरमैन

दरअसल, हाल ही में आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने एक इंटरव्यू में फिर से दोहराया है कि अभ्यर्थी तैयारी करते रहें। जल्द ही आयोग परीक्षा का परिणाम और भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की योजना पर काम कर रहा है।

कब हुआ था सीईटी का एग्जाम

बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी परीक्षा का इसी वर्ष 26 और 27 जुलाई को आयोजन किया था। सीईटी का परिणाम जारी होने का अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार है। परीक्षा में कुल 13 लाख 48 हजार 893 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से चार सत्रों में कुल 12 लाख 46 हजार 497 ने परीक्षा में भाग लिया था।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

वहीं पिछले महीने आयोग ने करेक्शन पोर्टल खोला था। 28 अक्तूबर तक आरक्षित श्रेणी के जिन अभ्यर्थियों ने दस्तावेज अधूरे होने की स्थिति में सामान्य श्रेणी में आवेदन किया था। उन्होंने करेक्शन पोर्टल के माध्यम से त्रुटि दूर कराने के लिए आवेदन किए थे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment