हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा में ऑनर किलिंग, शादी के तीन साल बाद गोली मारकर युवती की हत्या, देवर के पेट में मारी गोली

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 9:27 AM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां काहनी गांव में गुरुवार रात सपना (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं सपना का देवर साहिल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसके चलते उन्हें रात पौने 11 बजे के करीब पीजीआइएमएस रोहतक लाया गया। साहिल का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों की संख्या चार बताई जा रही है। वारदात के समय सपना का पति सूरज शहर में ऑटो लेकर गया था। बताया जा रहा है कि घर पर सूरज की मां, भाई और पत्नी और बेटा ही थे। 22 नवंबर को सूरज के दो साल के बेटे का जन्मदिन है। घर पर समारोह की तैयारी चल रही थी।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

तीन साल पहले की थी लव मैरिज

सपना और सूरज ने करीब तीन वर्ष पहले कोर्ट मैरिज की थी। यह विवाह सपना के परिजनों को स्वीकार नहीं था। विरोध के चलते सपना के परिवार ने स्पष्ट कह दिया था कि दोनों गांव में नहीं रह सकते। दबाव के कारण दंपती ने गांव छोड़ दिया और रोहतक में किराए पर रहने लगे। करीब दो महीनों से सपना और सूरज ने गांव में आना-जाना शुरू कर दिया था और फिर से वहीं रहने लगे। इसी बात को लेकर सपना का मायका पक्ष नाराज चल रहा था।

सीसीटीवी में दिखे थे हमलावर

बताया जा रहा है कि वारदात की रात सपना ने सीसीटीवी कैमरे में चार हमलावरों को घर की और आते देख लिया। शक होने पर गेट बंद करने लगी तभी एक युक्क ने फायरिंग कर दी गई। बचाव के लिए आए देवर साहिल के पेट में भी गोली जा लगी। सूत्रों का दावा है कि गोली चलाने वाला सपना का भाई संजू है, जो वारदात के बाद फरार हो गया।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

क्या बोली पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आनर किलिंग का लग रहा है। फिलहाल, सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment