हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: रेल यात्री कृपया ध्यान दें …गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 9:25 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के अंबाला से रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल,  गुरु तेग बहादुर साहिब -जी के शहीदी पर्व पर दूसरे राज्यों से पंजाब की तरफ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।

इसमें – पहली ट्रेन का संचालन दिल्ली से नंगल डैम तक किया जाएगा और दूसरी ट्रेन – का संचालन पटना साहिब से आनंदपुर साहिब तक होगा।

ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने समय सारिणी और ट्रेनों के बीच रास्ते ॥ के रेलवे स्टेशन पर होने वाले ठहराव के लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

दिल्ली से नंगल डैम के बीच विशेष ट्रेन नंबर 04493 का संचालन 22 से 25 नवंबर तक होगा। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, -सरहिंद, न्यू मोरिंडा और आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशनों पर होगा।

वहीं, पटना साहिब से आनंदपुर साहिब के रूट पर ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है हालांकि अभी ट्रेन का नंबर जारी किया जाना है।

इस आदेश के तहत पटना साहिब से ट्रेन का संचालन 23 नवंबर को सुबह 6:40 बजे होगा। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव न्यू गुंटूर, वाराणसी, माधबपुर, लखनऊ, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, हिंडन, सहारनपुर, अंबाला और सरहिंद रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment