हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में बिजली कर्मियों पर जानलेवा हमला, कई कर्मचारी हुए घायल

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 12:39 PM
Follow Us:
Haryana: Deadly attack on electricity workers

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत जिले में देर रात बिजली चोरी की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण बिजली की चोरी कर रहे थे और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी की। मिली जानकारी के अनुसार, जिसको लेकर ग्रामीण बिजली कर्मियों के साथ गंदी गालियां देते हुए ईंट बरसाईं और मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक, देर रात सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को CHC खरखौदा में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार, जहां बिजली विभाग के कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की पहचान कर जांच में जुटी है। Haryana News

टीम पर…

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के JE सतबीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि सब-ऑफिस खरखौदा के आदेश के बाद वे अपनी टीम के साथ रात 10:50 पर गांव रिढाऊ पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही टीम ने मंदिर के पास डायरेक्ट PVC केबल के माध्यम से की जा रही बिजली चोरी को देखा और उसकी वीडियोग्राफी शुरू की, तभी वहां मौजूद 4-5 अज्ञात लोगों ने टीम पर अचानक हमला कर दिया। Haryana News

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

ऐसे किया हमला

जानकारी के मुताबिक, जहां इस दौरान एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आरोपी बिजली कर्मियों को गंदी गालियां दे रहे हैं। बिजली कर्मियों की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने टीम पर ईंट फेंकी और लात-घूंसे मारे। स्थिति बिगड़ते ही टीम ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार, टीम में शामिल बालकिशन (AFM), नवीन (AFM), जोगेंद्र (LM) और हरदीप (ALM) भी मौके पर मौजूद थे। Haryana News

चल रहा इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही ASI तथा कॉन्स्टेबल संदीप मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल हॉस्पिटल खरखौदा लेकर गए। जानकारी के मुताबिक, जिनमें सतबीर और बालकिशन दोनों को एक-एक चोट लगी बताई गई है। डॉक्टर ने चोटों को ब्लंट इंजरी बताया। Haryana News

FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी अस्पताल से लेने के बाद पुलिस चौकी फरमाणा पहुंची, जहां सतबीर JE पहले ही लिखित शिकायत दे चुके थे। Haryana News

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

मिली जानकारी के अनुसार, जांच में मामला धारा 121(1), 221, 132, 3(5) BNS के तहत थाना खरखौदा में दर्ज कर ली गई। पर्चा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम के साथ ASI मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment