Gold Price Today: जो लोग सोना और चाँदी ख़रीदना चाहते हैं। उनके लिए अच्छी खबर हैं। दरअसल, सोना-चांदी के दाम में आज यानी 20 नवंबर को भारी गिरावट देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की मानें, तो आज 10 ग्राम सोने के दाम में 1,003 रुपए की कमी आई है। जिसके चलते आज सोने की कीमत 1,22,881 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,884 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं चांदी 2,280 रुपए गिरकर 1,55,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले चाँदी की कीमत 1,58,120 प्रति किलोग्राम थी।
आज के सोने के रेट
14 कैरेट- 71,885 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट- 92,161 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 1,12,559 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 1,22,881 रुपये प्रति 10 ग्राम
आपके शहर में आज का सोने का भाव
जयपुर- 1,24,840 रुपये प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद – 1,24,740 रुपए प्रति 10 ग्राम
दिल्ली – 1,24,840 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ – 1,24,840 रुपये प्रति 10 ग्राम
पटना -1,24,740 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई – 1,24,690 रुपये प्रति 10 ग्राम
भोपाल -1,24,740 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता – 1,24,690 रुपये प्रति 10 ग्राम
रायपुर – 1,24,690 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई – 1,25,460 रुपये प्रति 10 ग्राम
नोट: भाव 24 कैरेट के है।












