हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों ने मारी बाजी, रायपुर नर्सरी की टीम बनी विजेता

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 6:40 PM
Follow Us:

Haryana: चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल में राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वीरवार को दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न हुए। समापन समारोह में विजेता खिलाडिय़ों को मुख्यातिथि के तौर पर बीजेपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता अमीरचंद गिजवानी, जिला पार्षद नंदलाल बैनीवाल ने सम्म्मानित किया। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में रायपुर नर्सरी की टीम ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद की टीम को हराया।

लडक़ों के आयु वर्ग में कृष्णा स्पोट्स अकेडमी की टीम ने ग्राम पंचायत जमाल की टीम को कड़े मुकाबले में 2 अंकों से हराया। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में रंधावा की टीम प्रथम व ग्राम पंचायत धोलपलिया की टीम द्वितीय रही। लडक़ों के आयु वर्ग में बकरियांवाली की टीम प्रथम, रंधावा की टीम द्वितीय रही।

लडकियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत पोहडक़ा की टीम प्रथम व एसवीएस अरनियांवाली की टीम द्वितीय रही। लडक़ों के आयु वर्ग में तलवाड़ा खुर्द की टीम प्रथम व ग्राम पंचायत गिगोरानी की टीम द्वितीय रही।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

सौ मीटर दौड़ में जोगीवाला की पूनम रही प्रथम

लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में जोगीवाला की पूनम प्रथम, माधोसिंघाना की चारू की द्वितीय व शेखु ख्खेड़ा की अमृतकौर तृतीय रही। लडक़ों की सौ मीटर दौड़ मं बरासरी का रोबिन प्रथम, शक्करमंदोरी को राकेश द्वितीय व जमाल का पंकज तृतीय रहा। लड़कियों की चार सौ मीटर दौड़ में जोगीवाला की पूनम प्रथम, रूपावास की धनवती द्वितीय व कागदाना की आरजू तृतीय रही।

लडक़ों की चार सौ मीटर दौड़ में कुम्हरियां का यश प्रथम, हंजीरा का रोहित द्वितीय व गुसाईआना का सुमित तृतीय रहा। जैवलीन थ्रो में लड़कियों के वर्ग में रंधावा की पूनम प्रथम, ऐलनाबाद की रचना द्वितीय व रंधावा की कविता तृतीय रही। लड़कियों की शाट पुट में ऐलनाबाद की मन्नत प्रथम, नवजोत द्वितीय व रंधावा की कविता तृतीय रही। लॉग जंप में ऐलनाबाद की चारू प्रथम, चौपटा की गायत्री द्वितीय व रूपावास की समेस्ता तृतीय रही। लडक़ों के लॉग जंप में मांगेराम प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय रहा।

प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ बीजेपी नेता अमीर चंद मेहता व जिला पार्षद नंदलाल बैनीवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही खिलाड़ी की पहली जीत होती है। इसमें हार जीत को कोई मायने नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव से छुपी हुई प्रतिभा निकल कर सामने आएगी।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कौन-कौन रहा मौजूद

इस कार्यक्रम में मंच संचालन रवि चंद्रन ने किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी, कन्वीनर राकेश कुमार, हनुमान खोथ, बलंवत सिंह, विनोद कुमार, सुधीर कुमार, अवतार सिंह, सुमन जमाल मौजूद रही।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment