Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के हिसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा रोडवेज डिपो में निरंतर BS- 6 मॉडल की नई बसों को शामिल किया जा रहा है, ताकि दिल्ली और NCR क्षेत्र में संचालन को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके। Haryana Roadways
मिली जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग की ओर से हिसार रोडवेज डिपो को 20 नई BS- 6 मॉडल की बसें मिली है। सभी बसें डिपो में पहुंच चुकी है और कुछ दस्तावेज प्रकिया पूरी होनी बाकी है, जिसके बाद इन बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, ये नई बसें पहले वाली बसों की तुलना में आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने का काम करेगी। Haryana Roadways
इन रूटों पर होगा संचालन
जानकारी के मुताबिक, हिसार डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि इन नई बसों को का लंबे समय से इंतजार था। अब इन बसों को बहुत जल्द सड़कों पर उतारा जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि इन नई बसों को लंबे रूटों दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, आगरा, शिमला, मनाली, वैष्णो देवी, जयपुर, अजमेर जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए संचालित किया जाएगा। Haryana Roadways
जानकारी के मुताबिक, रोडवेज अधिकारी ने बताया कि इन लंबे रूट्स पर सीधी बस सेवा संचालन से यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। कुछ दस्तावेज प्रकिया अधूरी है, जिसके पूरा होते ही यात्रियों को नई बसों में सफर करने का अनुभव मिलेगा।









