हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के इस जिले को मिली 26 विकास कार्यों की मंजूरी, मिलेगी ये खास सुविधाएं

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 4:26 PM
Follow Us:
Haryana: This district of Haryana has received approval

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए करीब 165 करोड़ रुपए की 26 विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है।

मिलेगी रफ्तार Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर- 17 में 2 MLD सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और सीवर लाइन के लिए 8.04 करोड़, बेगमपुर- खैटोला से बेहरामपुर रोड पर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के लिए 6.58 करोड़ रुपए और 600 MM सीवर लाइन की मजबूती व पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) के लिए 9.77 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, MG रोड से ओल्ड दिल्ली रोड तक सुंदर सिंह मार्ग मॉडल रोड के निर्माण के लिए 5.71 करोड़ रुपए। Haryana News

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर- 14 में मॉडल रोड निर्माण के लिए 7.63 करोड़ और साउथ सिटी- 2 से निर्वाणा कंट्री रोड तक मॉडल रोड के लिए 6.09 करोड़ रुपए को मंजूरी।

मिली जानकारी के अनुसार, सुशांत लोक Phase- 1 में सड़कों के निर्माण के लिए 9.58 करोड़ और न्यू पालम विहार के विभिन्न ब्लॉकों में सड़कों, सीवर और पानी की आपूर्ति के लिए 15.55 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, खेड़कीदौला से सीही गांव तक सड़क निर्माण के लिए 4.63 करोड़ रुपए और दरबारीपुर में जलापूर्ति नेटवर्क बिछाने के लिए 2.96 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी गई है।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

योजना Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में गांव बलियावास में गौशाला निर्माण के लिए 9.93 करोड़ के प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिसे अंतिम निर्णय के लिए निगम सदन में भेजने का फैसला लिया गया है। सेक्टर- 12 ग्रीन बेल्ट नवीनीकरण के लिए 3.65 करोड़ के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान समिति ने इसमें वर्षा जल संचयन के प्रावधान को शामिल करने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि स्वीकृति परियोजनाएं शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करेगी और सभी कार्यों को निर्धारित समय- सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment