Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार बहुत जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी में है। खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री कार्यालय से विचार-विमर्श होने के बाद इसकी लिस्ट तैयार कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद इस लिस्ट को कभी भी जारी किया जा सकता है दावा किया जा रहा है कि बीते अगस्त में एचसीएस से आईएएस बनने वाले चार से पांच अधिकारियों के भी तबादले किए जाएंगे। तीन से चार अतिरिक्त मुख्य सचिव के विभागों में भी बदलाव होगा।
लिस्ट का इंतजार कर रहे अधिकारी
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक बदलाव की सुगबुगाहट बीते कई महीनों से चल रही है लेकिन पहले सीएमओ से इसकी मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। पिछले दिनों आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ फेरबदल पर पूरा मंथन किया। अफसरशाही भी इस लिस्ट का काफी दिन से इंतजार कर रही है।
खबरों की मानें, तो जिन अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं, उनमें कुछ जिलों के उपायुक्त और विभागों के प्रमुख शामिल हैं। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव के स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जाएगा। पांच जिलों में एडीसी के पद भी खाली हैं, वहां भी नियुक्ति की जानी है। वे IAS अफसर भी ट्रांसफर के इंतजार में हैं, जिन्हें अगस्त में पदोन्नति मिली थी। इनमें अभी तक पांच अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा चुके हैं, जबकि बाकी अधिकारी HCS अधिकारी के रूप में ही कार्यरत हैं।









