हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana Jobs: हरियाणा के युवाओं के लिए दुबई में वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन, 108000 रुपये होगी सैलरी

By Sahab Ram
On: November 22, 2025 8:04 AM
Follow Us:

Haryana Jobs: हरियाणा के जो युवा विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, दुबई में 300 फूड डिलीवरी राइडर पदों के लिए हरियाणा अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के माध्यम से 30 नवंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि जालंधर स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के माध्यम से दुबई में नौकरी करने का मौका मिलेगा।

10वीं पास होना जरूरी

जो अभ्यर्थी 10वीं पास हैं उन्हें आवेदन का मौका मिलेगा। आवेदन के लिए यह भी अनिवार्यता है कि उन्हें अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। वहीं डिलीवरी राइडर पदों के लिए इस क्षेत्र में काम करने वालों को वरीयता दी जाएगी। फ्रेशर अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन केवल पुरुष ही कर सकते हैं।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

कितनी होगी सैलरी

जिन अभ्यर्थियों को नौकरी मिल जाएगी। उन्हें भारतीय रुपयों के अनुसार हर महीने 72000 से 108000 रुपये वेतन मिलेगा। नौकरी के लिए दो साल का करार होगा। फूड डिलीवरी राइडर को दोपहर का भोजन, राशन आदि की डिलीवरी का कार्य सौंपा जाएगा। अगर आप नौकरी के इच्छुक है तो 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए प्रमुख शर्तें

आवेदन के लिए प्रमुख शर्तों में यह भी शामिल है कि उनके शरीर पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए। क्लीन शेव हो, पगड़ी पहनने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस (चिप वाला) हो और बाद में उन्हें यूएई का लाइसेंस लेना होगा। जिन्हें नौकरी मिलेगी उन्हें गियर वाली बाइक लेना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा पासपोर्ट, दोपहिया वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस भी जरूरी है। शिक्षा प्रमाण-पत्र, मेडिकल फिटनेस भी देना होगा। रक्त परीक्षण (एचसीवी, एचआईवी, वीडीआरएल), नेत्र परीक्षण (रंग अंधापन), छाती का एक्सरे जिसमें टीबी का पता लगाने के लिए कराना होगा।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment