Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अब पुलिस कर्मियों की वर्किंग का रोजाना रिव्यू होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, DGP OP सिंह ने रोजाना सभी जिलों से बीते 24 घंटों में हुई आपराधिक घटनाओं का ब्योरा लेकर अगले 24 घंटे का टारगेट देना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही सड़कों पर लग्जरी गाड़ियों से रील बनाने पर कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक, इस छोटे लक्ष्य को पार पाने के लिए प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षक, थाना व चौकी प्रभारी लग गए हैं। प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी अपने क्षेत्र में 24 घंटे शांति बनाए रखने की होगी और अगले दिन फिर नए लक्ष्य के साथ काम शुरू करेगा। Haryana News
रोजाना रिव्यू और नए टारगेट
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक रोजाना सुबह प्रदेश के सभी जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान हुई आपराधिक घटनाओं तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का ब्योरा ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रोजाना सुबह 8 बजे पहले दिन की उपलब्धियों तथा खामियों का रिव्यू करके अगले 24 घंटे का लक्ष्य पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया जा रहा है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके पीछे मुख्य उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों को छोटा लक्ष्य देकर उसे पूरा कराना है। इससे कर्मचारियों व अधिकारियों में सक्रियता बढ़ी है। Haryana News
कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, DGP ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को सड़क पर रील बनाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में गुरुग्राम में सबसे अधिक शिकायतें आ रही हैं। यहां आए दिन एक्सप्रेस-वे पर युवा गाड़ियों की छतों पर सवार होकर रील बनाते हैं, तो कई बार शराब पीकर बोतलें सड़क पर फेंकते हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, अब ऐसा करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई की जाएगी। एक्सप्रेस-वे तथा मुख्य मार्गों पर गाड़ियों में सवार होकर हुड़दंग करने वालों के साथ पुलिस अब सख्ती से निपटा जाएगा।









