Haryana: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने एक महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एक किन्नर की शिकायत पर की गई है। जिसके बाद मंत्री ने सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।
जानकारी के मुताबिक, किन्नर ने मंत्री अनिल विज को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई। जिसमें महिला पुलिसकर्मी की ओर से किन्नर से कथित रूप से बदतमीजी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मंत्री आवास के आवास पर शिकायत लेकर पहुंची किन्नर
यह मामला शनिवार का बताया जा रहा है, जब मंत्री अनिल विज अपने अंबाला के आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक किन्नर वहां पहुंची और उसने महिला थाने की एक अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी। रिकॉर्डिंग सुनने के बाद मंत्री विज ने मामले को गंभीर मानते हुए वहीं से अंबाला SP को फोन कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आगे की जांच जारी
खबरों की मानें, तो ऑडियो रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच भी करवाने की तैयारी है ताकि, मामले को कानूनी रूप से मजबूत बनाया जा सके। फिलहाल, पुलिस विभाग अब इस घटनाक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मंत्री कार्यालय को भेजने की तैयारी कर रहा है।









