हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में सवारियों से भरी बस पलटी, दो दर्जन से ज्यादा घायल

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 8:17 PM
Follow Us:
Haryana: Bus full of passengers overturns

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज रविवार शाम को हरियाणा के सोनीपत से बहादुरगढ़ आ रही सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस आसौदा मोड़ पर बेकाबू होकर अचानक पलट गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में बस में सवार 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब करीब 60 ज्यादा सवारियों को लेकर आ रही बस आसौदा मोड़ पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम करीब 6 बजे बस अचानक बेकाबू हुई और सड़क किनारे पलट गई। पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। Haryana News

सभी घायल

मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस के पलटने से रोहतक–दिल्ली रोड पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें बन गईं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर सड़क से बस को हटवाया और यातायात बहाल कराया। Haryana News

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

पलटी बस

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम निवासी ज्योति ने बताया कि ड्राइवर लगातार गलत तरीके से बस को चला रहा था। सवारियों ने उसे बस को ठीक ढंग से चलाने का आग्रह भी किया। लेकिन वह नहीं माना और आसौदा मोड़ पर जब बस पहुंची तो ड्राइवर की लापरवाही के कारण पलट गई। Haryana News

पुलिस छानबीन में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के अनुसार घायलों के प्राथमिक बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, घायलों में बहादुरगढ़ निवासी निवासी रवि सैनी, योजना और शीला, गुरुग्राम निवासी कांता उसकी पुत्रवधु ज्योति, पोता हर्ष और प्रतीक, बेटा अशोक, यूपी के बरेली निवासी बिलकिशन आदि शामिल हैं

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment