Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-48 स्थित ऑर्किड बिजनेस पार्क में दुनिया के सबस अमीर कारोबारी Elon Musk की EV कंपनी Tesla 27 नवंबर को सर्विस सेंटर Open करने वाली है।
ये भारत में मौजूद अन्य सेंटर की तरह ही फुल सर्विस हब होगा। यहां बिक्री, डिलीवरी, कंसल्टेंट, मेंटेनेंस, रिपेयर और सुपर चार्जिंग स्टेशन तक की पूरी सुविधा मिलेगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, Tesla ने पिछले 6 महीनें में इस सेंटर को तैयार किया है। करीब 25 हजार वर्ग फुट में फैले इस सेंटर में मॉडल Y की लॉन्चिंग के लिए कारें पहुंच चुकी हैं।
शुरुआत में यही मॉडल भारतीय ग्राहकों को के लिए उपलब्ध होंगे। इसकी शुरुआती कीमत 59 लाख रुपए है। ओपनिंग के पहले दिन ग्राहकों को कारों की डिलीवरी भी दी जाएगी। Haryana News
एक्सपीरियंस मिलेगा
मिली जानकारी के अनुसार, Tesla का दावा है कि यह सेंटर विश्व स्तरीय अनुभव देगा, जहां ग्राहक वर्चुअल रियलिटी में कार ड्राइव कर सकेंगे, कस्टमाइजेशन चुन सकेंगे और उसी दिन टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे। सर्विस वे में 12 लिफ्ट और आधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरण लगाए गए हैं। Haryana News
Tesla के मोबाइल सर्विस वैन भी गुरुग्राम-दिल्ली NCR में तैनात रहेंगी। सबसे बड़ी चर्चा सुपर चार्जर की है। हालांकि पहले चरण में चार्जिंग स्टेशन नहीं खुलेगा, लेकिन कंपनी ने 2026 की पहली तिमाही तक गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई हाईवे पर 20 से अधिक सुपर चार्जर लगाने की योजना बनाई है।
एक्सटीरियर Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, Tesla मॉडल Y के भारतीय मॉडल में अपडेटेड व्हील्स, टायर्स और ब्रेक्स + स्मूथ राइड के लिए रिट्यून्ड सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अलावा ये दुनिया की पहली कार है, जिसमें क्रॉस-कार लैंप यानी इनडायरेक्ट रिफ्लेक्टिव टेललाइट दी गई हैं।
लोकेशन का फायदा Haryana News
गुरुग्राम दिल्ली के पास है और यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं, इसलिए यहां अच्छी कमाई वाले लोग रहते हैं। मुंबई और दिल्ली के बाद, गुरुग्राम एक ऐसी जगह है जहां सामान आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इसलिए, यहां सुपर चार्जर स्टेशन और सर्विस सेंटर खोलकर ग्राहकों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं दी जा सकती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, इससे कंपनी को भारत में अपना काम बढ़ाने में मदद मिलेगी और 2026 तक 10,000 गाड़ियां बेचने का जो लक्ष्य है, उसे पूरा करने में भी मदद मिलेगी। Haryana News
सबसे ज्यादा EV
गुरुग्राम को पहला सेंटर इसलिए बनाया जा रहा है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं और Electric गाड़ियां भी सबसे तेजी से यहीं खरीदी जा रही हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद Tesla मुंबई (बांद्रा-खार), बेंगलुरु (इंदिरानगर) और नई दिल्ली (एयरोसिटी) में भी ऐसे ही सेंटर खोलने की योजना बना रही है, क्योंकि इन जगहों पर भी Electric गाड़ियां खूब बिकती हैं।









