Haryana News: हरियाणा के हिसार से बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, हिसार रोडवेज के बेड़े में बीएस-6 मॉडल की 20 नई बसें आई हैं। इन आधुनिक बसों को जल्द ही दिल्ली, सिरसा, चंडीगढ़, जयपुर और अजमेर जैसे लंबी दूरी वाले रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
खबरों की मानें, तो रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि ये नई बसें तकनीकी रूप से पहले से अधिक सुरक्षित और पर्यावरण को संरक्षण के रूप से ठीक हैं। इससे यात्रियों को बेहतर सफर अनुभव मिलेगा और लंबी दूरी की यात्राएं और भी आरामदायक होंगी।
अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल हिसार डिपो में 225 बसें हैं। नई बसों के शामिल होने के बाद रोडवेज डिपो के पास कुल 245 बसें हो जाएंगी।









