हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में बिका देश का सबसे महंगा व्हीकल नंबर, कीमत ने तोड़ दिए सारे रिकार्ड

By Sahab Ram
On: November 26, 2025 9:00 PM
Follow Us:
Haryana: The country's most expensive vehicle

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर हरियाणा के सोनीपत में VIP Number प्लेटों की ऑनलाइन नीलामी में रिकॉर्ड टूट गया। जानकारी के मुताबिक, कुंडली के फैंसी Number HR88B8888 ने बोली के दौरान 1.17 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया। यह अब तक का देश का सबसे महंगा माना जा रहा Number है।

जानकारी के मुताबिक, यह Number सोनीपत के कुंडली क्षेत्र का है। इस Number को ब्लॉक करवाने के बाद सोनीपत में ही इसका रजिस्ट्रेशन होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को हरियाणा की साप्ताहिक ऑनलाइन नीलामी में ‘HR88B8888’ Number प्लेट ने सभी को पीछे छोड़ दिया। इस Number के लिए कुल 45 लोगों ने आवेदन किया था।

जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे बोली खत्म होते-होते कीमत 1.17 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे महंगा वाहन Number बन गया है। दोपहर 12 बजे तक यह बोली 88 लाख रुपए पर थी।

मिली जानकारी के अनुसार, 4500 रुपए में VIP Number के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। जिसमें अलग-अलग लोग अलग-अलग Number के लिए ऑनलाइन बोली लगाते हैं और इसके लिए 5 दिन का समय होता है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

जानकारी के मुताबिक, 5 दिन भीतर Number ब्लॉक करना होता है और बोली लगाई हुई फीस कटवानी होती है। अगर फीस नहीं कटवाते तो 4500 रुपए ब्लॉक हो जाते हैं। वह रिफंड नहीं होते और वह बोली से बाहर हो जाता है। इससे पहले पिछले सप्ताह ‘HR22W2222’ Number 37.91 लाख रुपए में बिका था।

ऑनलाइन नीलामी?

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में हर हफ्ते फैंसी Number प्लेटों की नीलामी ऑनलाइन पोर्टल fancy.parivahan.gov.in पर होती है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक इच्छुक लोग अपनी पसंद का Number चुनकर आवेदन करते हैं। इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन बोली चलती है और उसी दिन नीलामी का परिणाम घोषित किया जाता है।

खरीदा गया था Number

जानकारी के मुताबिक, इस साल अप्रैल में केरल के टेक अरबपति वेणुगोपाल कृष्णन ने अपनी लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट के लिए Number “KL 07 DG 0007” 45.99 लाख रुपए में खरीदा था। मिली जानकारी के अनुसार, इस Number की लोकप्रियता जेम्स बॉन्ड के ‘007’ की वजह से और भी बढ़ गई थी, जिससे यह केरल की सबसे चर्चित Number प्लेटों में शामिल हो गया।

इतिहास

2023 से पहले: मैनुअल आवंटन, जहां रिजर्व प्राइस (जैसे 001 के लिए ₹5 लाख) पर Number मिल जाते थे। इससे भ्रष्टाचार की शिकायतें थीं।

2023: ई-ऑक्शन शुरू, fancy.parivahan.gov.in पर साप्ताहिक साइकिल। रजिस्ट्रेशन 8 दिन पहले, बोली 3 दिन।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

2024: जून में सॉफ्टवेयर लॉन्च हुआ, जिसमें पूर्ण रूप से ई-प्रक्रिया होने लगी। अब हर RTO में साप्ताहिक नीलामी।

2025: बोली की सीमा बढ़ी, अब ₹1,000 के इंक्रीमेंट में बोली। विजेता को SMS/ईमेल से सूचना, और 5 दिनों में भुगतान।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment