हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

हरियाणा में सरकारी कॉलेज के नाम बदलने का ऐलान, सम्राट पृथ्वीराज के नाम पर नामकरण

By Sahab Ram
On: November 28, 2025 6:02 PM
Follow Us:
Announcement to change the name of government college in Haryana

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक महत्व और महान भारतीय परंपरा का सम्मान करते हुए राजकीय महाविद्यालय जाखौली (सोनीपत) का नाम बदलकर “सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, जाखौली” करने को औपचारिक मंज़ूरी प्रदान कर दी है। यह निर्णय उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की स्वीकृति के बाद लिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास में अदम्य शौर्य, साहस और राष्ट्रभावना के प्रतीक रहे हैं और उनके नाम पर महाविद्यालय का नामकरण युवाओं में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और ऐतिहासिक चेतना को प्रोत्साहित करेगा।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों को केवल शिक्षण केंद्र ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्यों के संवाहक के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह बदलाव न केवल शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करेगा।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment