हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Weather : हरियाणा में दो दिन छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बढ़ेगी धुंध

By Sahab Ram
On: November 29, 2025 9:14 AM
Follow Us:
Clouds will prevail in Haryana for two days

Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज और कल बादल छाए रहेंगे, साथ ही 1 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से नमी बढ़ सकती है। इससे धुंध बढ़ेगी और शीतलहर चलेगी। वहीं 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।

IMD के अनुसार 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में 1.1°C की वृद्धि हुई है। दक्षिण हरियाणा के जिलों में दो दिन तक गहरे कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

इन जिलों में पड़ेगी धुंध

मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में धुंध का असर सबसे ज्यादा रहेगा, उनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर और रोहतक शामिल हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में मौसम 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment