हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

हरियाणा में यात्रियों को नहीं करना बसों का इंतजार, मोबाइल ऐप से मिलेगी बसों की रीयल-टाइम लोकेशन

By Sahab Ram
On: November 29, 2025 6:11 PM
Follow Us:
Mobile app to provide real-time bus location to commuters in Haryana

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में अब यात्रियों को धूल-मिट्टी में खड़े रहकर बसों का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर में 23 अत्याधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं। इन शेल्टरों में पंखे, बिजली व्यवस्था, बैठने की विस्तृत सुविधा तथा समय सारणी सहित सभी यात्री-हितैषी प्रावधान किए गए हैं।

विज ने आज अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल के निकट बनाए गए नवनिर्मित बस क्यू शेल्टर का विधिवत उद्घाटन किया और इसे नागरिकों के लिए बड़ा लाभकारी कदम बताया।

आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले लोगों को 25 वर्षों तक लोकल बसों के लिए असुविधाजनक परिस्थितियों में इंतज़ार करना पड़, लेकिन अब परिवहन व्यवस्था का यह कायाकल्प यात्रियों के लिए सुगमता और सुरक्षा का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 25 लोकल बसें चल रही हैं जिनमें 15 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। बसों की आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित व व्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक बस क्यू शेल्टर पर टाइम-टेबल लगाया गया है और सभी बसों को वहीं रुकना अनिवार्य किया गया है।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

परिवहन मंत्री ने बताया कि जल्द ही सभी बसों में GPS-आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है जिससे बसों की वास्तविक लोकेशन और आगमन-समय की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा सभी प्रमुख बस स्टॉप्स पर एयरपोर्ट की तर्ज पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जो बसों की लाइव अपडेट प्रदान करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि अब बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप्स पर ही रुकेंगी, अन्यत्र रुकने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

श्री विज ने बताया कि यह पूरी योजना उनके प्रयासों से 2.16 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित की जा रही है जिसमें से 5 बस क्यू शेल्टर तैयार हो चुके हैं और शेष निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

इन स्थानों पर होंगे बस क्यू शेल्टर

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

कैपिटल चौक, सिविल अस्पताल चौक, सुभाष पार्क, बब्याल व बोह में बस क्यू शेल्टर बन चुके हैं। इसके अलावा चुंगी चौक, टुंडला, डिफैंस कालोनी, कलरेहड़ी, शास्त्री कालोनी, डीआरएम ऑफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध मोड व दलीपगढ़ में जल्द इनका निर्माण होगा।

इस अवसर पर जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिन्द्रा, बिजेन्द्र चौहान,  सुरेन्द बिंद्रा, जसबीर सिंह जस्सी, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, भरत कोछड़, रशमी वर्मा, शिव काकरान, शिल्पा पासी, मदन लाल शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment