भिवानी, 19 जून। जिला में लिंगानुपात में सुधार को लेकर डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर में दो चिकित्सा संस्थानों पर छापे मारे। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अल्ट्रासाउंड व से संबंधित रिकार्ड चेक किया।
उल्लेखनीय है कि डीसी श्री गुप्ता द्वारा जिला में लिंगानुपात में सुधार को लेकर चिकित्सा विभाग को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। डीसी के निर्देशों पर चिकित्सा विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में एमटीपी नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार और पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी ने शुक्रवार को लोकप्रिय अस्पताल और ग्लोबल न्यूरो ट्रामा पर चिकित्सा संस्थानों पर छापे मारे।
डॉ. अन्नू चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई, जो सही मिली। इसके साथ ही चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिए गए कि यदि लिंग जांच से संबंधित कोई कार्य किया जाता है, जो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग की सभी चिकित्सा संस्थानों पर पैनी नजर है। छापेमारी का अभियान जारी रहेगा।