हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Lucknow 6 Lane Highway: यूपी के इस शहर में बनेगा छह लेन हाइवे, इन जिलों का सफर होगा आसान

By Sahab Ram
On: November 8, 2025 3:13 AM
Follow Us:
lucknow-6-lane-highway-making travel to these districts easier

Lucknow 6 Lane Highway: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही छह लेन हाइवे (Lucknow Six Lane Highway Update) बनकर तैयार होगा। दरअसल, राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) विकास परियोजना ‘विज्ञान पथ’ का हिस्सा है। जिसके चलते लखनऊ विकास प्राधिकरण ने छह-लेन हाइवे पर जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। यह एक्सप्रेसवे बनने पर राजधानी को एससीआर के तहत कई अन्य जिलों से कनेक्ट किया जाएगा। इनमें यूपी के हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और उन्नाव शहर शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह छह लेन हाइवे करीब 250 किलोमीटर का होगा और 2027 तक इसके तैयार होने की उम्मीद है। यह कॉरिडोर राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास का हिस्सा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि विज्ञान पथ एक क्षेत्रीय कनेक्टर की तरह काम करेगा और अयोध्या रोड और रायबरेली रोड जैसे बिजी हिस्सों पर यातायात को कम करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इस हाइवे के शुरू होने से लखनऊ और पड़ोसी जिलों के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा। इससे वाहन चालक एक घंटे से अधिक समय में दूरी तय करने में सक्षम होंगे।

डेढ़ घंटे में पहुंचेंगे सीतापुर

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

वहीं लखनऊ और सीतापुर के बीच का सफर केवल डेढ़ घंटे का रहे जाएगा और इस हाइवे की मदद से 80-90 किमी की दूरी एक घंटे से डेढ़ घंटे में सिमट कर रह जाएंगी। जबकि, अभी लखनऊ से सीतापुर जाने में दो से ढाई घंटे लगते हैं।

कहां से शुरू होगा सिक्स लाइन हाइवे

खबरों की मानें, तो इस हाइवे की शुरुआत लखनऊ-बाराबंकी और लखनऊ-राय बरेली के बीच होती है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखते हुए इस कॉरिडोर को डिजाइन किया जा रहा है और भूमि की पहचान का काम चल रहा है, जबकि संबंधित विभागों के साथ गहन परामर्श के बाद एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को अंतिम रूप दिया जाता है।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

एनएचएआई ने सर्वेक्षण का काम किया पूरा

बताया जा रहा है कि एनएचएआई की ओर से सर्वेक्षण का काम पूरा किया गया है, जो अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया में है। उसके बाद, निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि परियोजना एक से डेढ़ साल की अवधि के भीतर पूरी हो सकती है अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment