हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

संवाद भवन में ज्ञान भारतम मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, कर्मचारियों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

By Sahab Ram
On: May 2, 2026 1:14 PM
Follow Us:

झज्जर, 30 अप्रैल।
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने  बताया कि जिले में उपलब्ध पांडुलिपियों के व्यवस्थित और समयबद्ध सर्वेक्षण को लेकर जिलाभर में आगामी 16 जून तक अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर  1 मई तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न ब्लॉकों के कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से सर्वेक्षण की प्रक्रिया का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अभियान के तहत लाइब्रेरी, धार्मिक स्थलों, ट्रस्ट, निजी स्वामित्व और गुरुकुलों में संरक्षित पांडुलिपियों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा। गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में प्रातः 11 बजे झज्जर एवं बेरी ब्लॉक तथा दोपहर 2 बजे से बादली, माछरौली एवं बहादुरगढ़ ब्लॉक के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही मातनहेल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में मातनहेल एवं साल्हावास ब्लॉक के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया।

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ इसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान ऑडियो-वीडियो, इंटरनेट, लैपटॉप सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो सके।

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

सीईओ ने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दें।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

*हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा*

Leave a Comment