हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियां होना जरूरी, हरियाणा में एसआईआर शुरू होने का हम स्वागत करते हैं — अनिल विज

By Sahab Ram
On: June 15, 2026 9:51 PM
Follow Us:

चण्डीगढ, 15 जून – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अमेरिका ईरान युद्ध समाप्ति को लेकर चल रही बातचीत पर बयान देते हुए कहा कि ‘‘ये अच्छी बात है, कि युद्ध के बजाए समझौते से मामला हल किया जाए। अभी तक के संकेतों के मुताबकि ये समझौता लगभग तय माना जा रहा है, अगर तय हो जाता है तो भारत को भी इससे काफी फायदा होगा क्योंकि भारत का 25 से 30 प्रतिशत पेट्रोलियम मध्य-पूर्व के देशों से आता है और युद्ध की वजह से वो रुका हुआ था’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे तीन नाविकों का बलिदान  हुआ था। अगर ये रास्ते खुल जाते है तो भारत का पेट्रोलियम मिलने में आज रही दिक्कत से निजात मिलेगी।

श्री विज आज अम्बाला छावनी में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

*खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं से किया योगयुक्त व नशामुक्त हरियाणा के निर्माण का आह्वान*

*देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियां होना जरूरी, हरियाणा में एसआईआर शुरू होने का हम स्वागत करते हैं – अनिल विज*

हरियाणा में आज से एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के प्रश्न के उत्तर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसआईआर चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है। पिछले कई साल से यह हुआ नहीं था जिस कारण मतदाता सूचियों में त्रुटियां आ गई। जो लोग एक जगह से दूसरी जगह चले गए उनके नाम नहीं कटे, जिनकी 2002 के बाद मृत्यु हुई उनके वोट नहीं कटी, बहुत सारे लोग ऐसे भी है जिन्होंने गलतियां कर के अपने नाम जुड़वाए है जबकि वो मतदाता है नहीं। इसलिए चुनाव आयोग का यह संवैधानिक अधिकार है कि देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियों पर चुनाव कराए जाए और हम इसका स्वागत करते हैं और हर नागरिक को इसमें सहयोग करना चाहिए। बीएलओ हर घर जाएंगे और उन्हें सही जानकारी देनी चाहिए ताकि सूचियां ठीक बन सके।

योगाभ्यास के माध्यम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment