हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में बढ़ेगी कैशलैस इलाज की सुविधा, इन परिवारों को मिलेगा बड़ा फायदा

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 8:41 PM
Follow Us:
Haryana: Cashless treatment facilities will increase

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा की सैनी सरकार ने कैशलैस इलाज की सुविधा के विस्तार की योजना बनाई है। जानकारी के मुताबिक, जिसके तहत इस योजना में कई नई श्रेणियों को शामिल किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में सरकार द्वारा केंद्र सरकार को पत्र लिखकर योजना का ड्राफ्ट भेजा गया है।

मिलेगा फायदा

जानकारी के मुताबिक, इस योजना में एमरजेंसी के दौरान जेलों में जाने वालों के परिवारों समेत अन्य श्रेणी के लोगों को कैशलैस इलाज की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना में सूबे की सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय सेना के सैनिकों, द्वितीय विश्व युद्ध के बंदियों और हिंदी आंदोलन के परिवारों को 5 लाख का कैशलैस स्वास्थ्य कवरेज करने का प्रस्ताव सरकार ने रखा है। Haryana News

गांव लुहारी में प्राचीन बावड़ी को राज्य संरक्षित स्मारक घोषित करने की प्रक्रिया शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि हरियाणा में पूर्व CM खट्टर के कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों के लिए कैशलैस इलाज की सुविधा की शुरुआत की गई थी। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 3।5 लाख नियमित कर्मचारी, 3 लाख पेंशनर्स और उनके 20 लाख आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों से कैशलैस इलाज की सुविधा का फायदा उठा रहे हैं। Haryana News

इंतजार में…

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में सूचीबद्ध अस्पतालों की बात करें तो इनकी संख्या का आंकड़ा 569 है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी कैशलैस इलाज की सुविधा देने का ऐलान किया हुआ है, लेकिन अभी तक यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है।

सरकारी भर्तियों में हरियाणवी युवाओं के साथ बार-बार धोखा हो रहा – दिग्विजय चौटाला

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment