हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में इन पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगी FIR, मंत्री विज ने दिए सख्त आदेश

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 8:39 PM
Follow Us:
Haryana: FIR will be registered against these policemen

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन लिया है। मंत्री ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कई पुलिस कर्मियों पर FIR के आदेश दिए है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री ने पांच साल पुराने एक हत्या मामले में CBI जांच की सिफारिश की, जबकि एक युवती के उत्पीड़न मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अनिल विज ने कड़ा रुख अपनाया। बैठक में कुल 16 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से चार मामलों में जांच कमेटी गठित की गई और एक महिला उत्पीड़न केस में तत्काल छापेमारी करवाई गई। Haryana News

गेहूं उपज उठान में तेजी लाएं अधिकारी : एसडीएम

विज नाराज

जानकारी के मुताबिक, RKSD कॉलेज सभागार में हुई इस बैठक में विज ने पुरानी शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया। ऋषि नगर निवासी नीतू मौण के भाई की 2020 में हुई हत्या के मामले में विदेश भागे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपायुक्त को मुख्य सचिव के माध्यम से CBI जांच की सिफारिश भेजने का निर्देश दिया। Haryana News

FIR का आदेश

मिली जानकारी के अनुसार, एक अन्य मामले में एक मां ने अपनी बेटी को राहुल और सौरभ द्वारा भेजे गए अश्लील संदेशों पर पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की। जानकारी के मुताबिक, चैट दिखाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर विज ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज करने और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया। Haryana News

बैठक के दौरान प्रशासनिक सचिव ने गेहूं खरीद कार्य के साथ साथ विकास योजनाओं व परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की भी ली रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, कांगथली में नकली दूध डेयरी से संबंधित सरपंचों की शिकायत पर तीन सैंपल फेल पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री विज ने अतिरिक्त मुख्य सचिव से फोन पर बात कर डेयरी को सील करने का आदेश दिया, यह कहते हुए कि “स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गेहूं उपज उठान में तेजी लाएं अधिकारी : एसडीएम

बैठक के दौरान प्रशासनिक सचिव ने गेहूं खरीद कार्य के साथ साथ विकास योजनाओं व परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की भी ली रिपोर्ट

अधिकारी समाधान शिविरों की वर्ष 2024-25 की लंबित शिकायतों का तुरंत करें निपटारा :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

जिला की मंडियों से 90 प्रतिशत गेहूं का हो चुका उठान : डीसी

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

Leave a Comment