हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

बढ़ी क्षमता के साथ मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था, तीन जिलों को मिलेगा लाभ :- सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी

By Sahab Ram
On: June 18, 2026 8:11 PM
Follow Us:

रोहतक, 18 जून। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमति श्रुति चौधरी ने आज जिला के अंतर्गत आने वाली विभिन्न नहरों का निरीक्षण किया और मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भालौठ सब ब्रांच एवं झज्जर सब ब्रांच नहरों की क्षमता वृद्धि का महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य शुरू किया जाएगा।
इस परियोजना के तहत भालौठ सब ब्रांच की लंबाई 1,56,000 फुट तथा झज्जर सब ब्रांच की लंबाई 62,000 फुट है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दोनों नहरों की डिजाइन क्षमता 2052 क्यूसेक  है, जिसे बढ़ाकर 2700 क्यूसेक किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत आएगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में सिंचाई जल की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के साथ-साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। यह परियोजना प्रदेश की कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल, कार्यकारी अभियंता अरूण मुंजाल, कुलताज सिंह अधिकारी मौजूद थे।
बॉक्स :-
– पार्टी नेता कुलताज सिंह के घर पहुंची मंत्री श्रुति चौधरी :-
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी इससे पहले भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलताज सिंह घर पर गई। यहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर मौजूद लोगों की शिकायतों को भी सुना और समाधान बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी व उदयभान मलिक, दीपक निवास हुड्डïा, कुलसचिव संदीप बंसल व डॉ. राजेश आदि मौजूद रहे।

सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से ऊपर उठकर पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य कर रहा है योग : डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा

निरोग और स्वस्थ समाज का निर्माण के लिए योग जरूरी : यतिंद्र सिंह

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment