हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में 45 दिन तक बंद रहेगी ये रोड, प्रशासन ने जारी की नई एडवाइजरी

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 11:23 AM
Follow Us:
Haryana

Haryana News : हरियाणा से पंजाब बाग और पश्चिमी दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगले 45 दिन तक हरियाणा में न्यू रोहतक रोड पर लोगों को भारी ट्रैफिक से जूझना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड की ओर से शुरू किए गए ड्रेनेज मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन का काम आनंद पर्वत इलाके में कमल टी पाइंट से लेकर जाखिरा फ्लाईओवर तक पंजाबी बाग की दिशा में चल रहा है। Haryana Latest News

मिली जानकारी के अनुसार, इस काम की वजह से सड़क की दो लेनें प्रभावित रहेंगी और वाहनों की आवाजाही में लगातार दिक्कत बनी रहेगी। यह काम नौ नवंबर से शुरू होकर करीब 45 दिनों तक हर रोज सुबह 11 से रात 9 बजे तक चलेगा। Haryana Latest News

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस दौरान नई रोहतक रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने और जाम की स्थिति बनी रहने की पूरी संभावना है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। पुलिस ने कहा कि जल बोर्ड के काम के कारण इस हिस्से में ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रहेगी और पीक आवर्स में जाम लगने की संभावना ज्यादा है। Haryana Latest News

मिली जानकारी के अनुसार, जो वाहन चालक नई रोहतक रोड का इस्तेमाल कर पंजाबी बाग या पश्चिमी दिल्ली की ओर जाना चाहते हैं, वे कमल टी पाइंट से दाहिनी ओर मुड़कर वीर बंदा बैरागी मार्ग के रास्ते सराय रोहिल्ला और वहां से इंद्रलोक होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं। यह मार्ग अपेक्षाकृत सुगम रहेगा और मुख्य सड़क पर दबाव को कम करेगा। Haryana Latest News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मौके पर ट्रैफिक स्टाफ की तैनाती की गई है जो हालात के अनुसार ट्रैफिक को नियंत्रित करेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे गैरजरूरी यात्रा से बचें और यदि यात्रा करनी ही हो तो पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें ताकि देरी और जाम से बचा जा सके। Haryana Latest News

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए निरंतर माॅनिटरिंग की जाएगी और जरूरत के मुताबिक मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव भी किए जाएंगे।

 

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment