हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने किया शिविर का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 9:27 PM
Follow Us:
गुरुग्राम, 17 जून।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जन कल्याण शिविरों के दूसरे दिन भी आमजन ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाया। उपमंडल गुरुग्राम कार्यालय में आयोजित शिविर का निरीक्षण हितेंद्र कुमार, एसडीएम गुरुग्राम ने किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने बताया कि शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने आसपास के पात्र लोगों को भी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से ऊपर उठकर पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य कर रहा है योग : डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment