हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

21 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप, 22 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 5:35 PM
Follow Us:
फरीदाबाद, 17 जून।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा  के मार्गदर्शन में बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा गणना फार्म बांटने का कार्य जारी रहा। इसी क्रम में आज उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में फरीदाबाद के एसडीएम डॉ हनी बंसल और सम्पदा अधिकारी (एचएसवीपी) नवीन कुमार ने अपने-अपने क्षेत्रों में एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने घर-घर जाकर चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान का जायजा लिया तथा क्षेत्र के निवासियों से बातचीत कर अभियान की प्रगति एवं प्रभावशीलता की जानकारी प्राप्त की।

*खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं से किया योगयुक्त व नशामुक्त हरियाणा के निर्माण का आह्वान*

जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों द्वारा 1200 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा कोई अपात्र व्यक्ति सूची में दर्ज न होने पाए। अभियान को पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा। इसके उपरांत 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

योगाभ्यास के माध्यम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 1 जुलाई 1987 से पूर्व जन्मे नागरिकों को अपनी आयु एवं पहचान संबंधी एक मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। वहीं 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे व्यक्तियों को अपना एक दस्तावेज तथा माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा। इसके अतिरिक्त 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे आवेदकों को अपना एक दस्तावेज तथा माता-पिता दोनों के एक-एक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उपायुक्त ने सभी एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ द्वारा प्रत्येक घर एवं मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा अभियान को जिले में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का भी सहयोग लिया जाए। यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 को आधार तिथि मानकर संचालित किया जा रहा है।

उपायुक्त ने जिले वासियों से भी अपील की है कि वे गणना फार्म को अच्छी प्रकार से भरकर अपने हस्ताक्षर करते हुए बीएलओ को सौंपे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment