हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gurugram Metro: गुरुग्राम मेट्रो के विस्तार को लेकर आया बड़ा अपडेट, यहां बनेगा पहला स्टेशन, रूट रहेगा डायवर्ट

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 11:42 AM
Follow Us:

Gurugram Metro: गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने शहर के सबसे बिजी एरिया मिलेनियम सिटी सेंटर जंक्शन पर प्रारंभिक काम करना शुरू कर दिया है, जो चरण 1 के तहत नए मेट्रो स्टेशन के निर्माण की शुरुआत है। यह स्टेशन गोल्फ कोर्स रोड, सुभाष चौक और सिग्नेचर टॉवर को जोड़ने वाला एक प्रमुख केंद्र होगा।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम यातायात पुलिस और नागरिक निकायों के परामर्श से एक विस्तृत यातायात प्रबंधन योजना तैयार की जा रही है। फ्लाईओवर और फोर्टिस अस्पताल के पास पूर्ण पैमाने पर निर्माण शुरू होने के बाद डायवर्सन किया जाएगा। ताकि, यातायात संबंधित कोई परेशानी न आएँ।

बताया जा रहा है कि सेक्टर 9 और पालम विहार के आसपास के निवासियों को चिंता है कि चल रहे निर्माण से भारी यातायात की समस्या हो सकती है।वहीं
अधिकारियों का कहना है कि डायवर्सन और प्लानिंग के तहत किए गए कार्य से निर्माण कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। इसके अलावा जाम को कम करने में मदद मिल सकेगी। हालाँकि, पीक ऑवर्स के दौरान देरी होने की संभावना है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

ये होगा वैकल्पिक रास्ता

अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा मेट्रो स्टेशन के पीछे एक सड़क है, जो अभी बंद है। निर्माण कार्य के दौरान एक अस्थायी मोड़ मार्ग के रूप में उसे खोल दिया जाएगा। वहीं जाएगी। काम के दौरान सुचारू बाईपास यातायात प्रवाह के लिए दोनों सिरों को जोड़ा जाएगा।

पहले चरण में बनेंगे 14 मेट्रो स्टेशन

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

बता दें कि नई मेट्रो लाइन का पहले चरण में 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। जो करीब 15.3 किलोमीटर के होंगे। वहीं द्वारका एक्सप्रेसवे से 1.8 किलोमीटर तक का एक मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। चलेगा। यह सेक्टर 33 डिपो से जोड़ेगा, जिससे 2028 तक गुरुग्राम के मास ट्रांजिट नेटवर्क में बदलाव आएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment