हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा सरकार इन महिलाओं को देगी 1 लाख रुपये, बस करना होगा ये काम

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 2:28 PM
Follow Us:
Haryana government will give Rs 1 lakh

Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार महिलाओं को एक लाख रुपये तक ‘ब्याज-मुक्त ऋण’ देने वाली है। जानकारी के मुताबिक, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्च-2025 के बजट में की गई घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में पशुपालकों तक हर योजना का लाभ पहुँचना चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में बकरी और भेड़ पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष केंद्रों की स्थापना, BPL परिवारों को उच्च नस्लें नि:शुल्क उपलब्ध कराने, भेड़-बकरी बीमा योजना को अगले वर्ष से पूरी तरह नि:शुल्क करने और महिलाओं को डेयरी खोलने के लिए एक लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त ऋण देने जैसे कदमों पर चर्चा हुई। Haryana News

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

जानकारी के मुताबिक, राणा ने कहा कि बकरी का दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसके उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा। उन्होंने गौशालाओं की सुविधाओं में सुधार व पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय जैसी सभी सुविधाओं को दुरुस्त रखने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। हरियाणा सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। Haryana News

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

जानकारी के मुताबिक, खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के दौरान अब तक किसानों के बैंक खातों में ₹14,336.92 करोड़ रुपये की राशि सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है, जिससे किसानों को MSP का पूरा लाभ सुनिश्चित हुआ है। अब तक राज्य की मंडियों से 61.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। यह खरीद ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत 2.99 लाख किसानों से की गई है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment