हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा सरकार देसी गाय पालने पर देगी 30,000 रुपये, जानें कैसे उठाएं लाभ

By Sahab Ram
On: November 30, 2025 8:29 AM
Follow Us:
Haryana govt will give Rs 30,000 for rearing indigenous cows.

Haryana : हरियाणा के पशुपालकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक जरूरी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 2 से 5 एकड़ भूमि वाले किसानों को देसी गाय पालने पर सालाना 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। आइये आपको बताते हैं कि पशुपालक इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

दो चिकित्सा संस्थानों पर छापेमारी कर जांचा अल्ट्रासाउंड का रिकॉर्ड

जानें कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले वेबसाइट https://agriharyana.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर FARMERS CORNER में जाएं और Apply for Agriculture Schemes पर क्लिक करें।
  • “प्राकृतिक खेती – सतत कृषि रणनीतियों को बढ़ावा” योजना के सामने VIEW बटन पर क्लिक करें।
  • AGREE विकल्प चुनें और “Click here for registration” पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर या मेरी फसल-मेरा ब्यौरा से खोजें।
  • OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।

जानें कौन से किसान होंगे पात्र

  • किसान हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • किसान के पास 2 से 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि हो
  • मेरी फसल – मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है
  • किसान के पास परिवार पहचान पत्र (PPP) होना आवश्यक है

जरूरी दस्तावेज

  • मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पंजीकरण विवरण
  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment