हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में कार से 1 करोड़ रुपए मिले, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

By Sahab Ram
On: November 12, 2025 6:36 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में पुलिस ने एक कार से एक करोड़ रुपये का कैश बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली धमाके के बाद पुलिस जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने कार से 1 करोड़ रुपए बरामद किए। कार में 4 युवक सवार थे। युवक पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद थाना पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी।

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

जानकारी के मुताबिक, एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना के ध्यान में रखते शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सैनी टीम के साथ जलेबी चौक पुल के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान झज्जर की तरफ से आ रही कार को पुलिस ने रोका। दो युवकों के पास पिट्ट बैग थे। कार और युवकों की तलाशी तो बैग से 1 करोड़ रुपए बरामद किए। रुपयों को जब्त करने के साथ ही ट्रेजरी में जमा करवा दिया गया है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment