हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, ढाई महीने पहले की थी लव मैरिज

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 12:15 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के करनाल में संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसने ढाई महीने पहले ही पड़ोस के युवक से लव मैरिज (Love Marriage) की थी। वहीं युवती के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज के लिए उसे जहर देकर मार डाला है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिटी थाना पुलिस का है। मृतका की पहचान बांसों गेट निवासी रिया (18) के रूप में हुई है। खबरों की मानें, तो रिया के पिता विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने पड़ोस के युवक चिराग से करीब ढाई महीने पहले लव मैरिज की थी। शनिवार शाम को रिया के ससुराल से फोन आया था कि वह बीमार है। परिवार के लोग तुरंत विर्क अस्पताल पहुंचे।लेकिन, रिया की पहले ही मौत हो चुकी थी। जब उन्होंने अस्पताल में बात की तो पता चला कि रिया को कोई जहरीला पदार्थ दिया गया है।

दहेज के लिए परेशान करते थे- परिजन

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

रिया के पिता ने आगे बताया कि उनकी बेटी कभी इस तरह का कदम नहीं उठा सकती थी। जिस लड़के से शादी करने के लिए उनकी बेटी हमारे साथ ही लड़ रही थी, तो वह ऐसा कदम कैसे उठा सकती है? ससुराल वाले बेटी के साथ मारपीट करते थे। उसे कहते थे कि तू कम दहेज लेकर आई है। इसलिए हम अपने बेटे की कहीं और शादी कर देंगे। बेटी ने अपनी मां को कॉल कर यह बात बताई थी।

क्या बोले एसएचओ

खबरों की मानें, तो सिटी थाना के एसएचओ प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने रिया के शव को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने रिया के पति चिराग, देवर देव, उसकी सास और ससुर पर आरोप लगाए हैं। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment