हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, खुलेंगे 330 नए उप स्वास्थ्य केंद्र

By Sahab Ram
On: December 1, 2025 8:50 AM
Follow Us:
Rural health services will be strengthened in Haryana

Haryana : हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने के लिए 330 नए उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर रही है। जिला परिषदों के माध्यम से इन केंद्रों के भवन निर्माण का काम किया जा रहा है। 255 उप स्वास्थ्य केंद्रों का काम प्रगति पर है जबकि शेष 75 केंद्रों के लिए टेंडर और अन्य अनुमोदन प्रक्रियाएं जारी हैं।

सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक सभी केंद्रों का निर्माण पूरा कराना है। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 55 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 255 केंद्रों में नौ का निर्माण पूरा हो चुका है। विभाग का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बजट के अनुसार कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पंचायती राज मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि विभाग को सौंपे गए कार्यों को प्राथमिकता से और मानकों के अनुरूप पूरा कराया जा रहा है।

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

ANM के साथ CHO भी संभालेंगे जिम्मेदारी

नए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य शिक्षा और प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सामान्यतः इन केंद्रों पर सहायिका नर्स मिडवाइफ (एएनएम) और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीडब्ल्यू) तैनात किए जाते हैं। अब आधुनिक केंद्रों पर मध्यस्तरीय स्वास्थ्य प्रदाता (एमएलएचपी) के साथ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की भी नियुक्ति की जाएगी।

प्रत्येक केंद्र में 3 से 4 कमरे होंगे जहां ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में बड़ा सुधार होगा।

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment