हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Agra to Aligarh Green Expressway: UP में बनना शुरू हुआ ये एक्सप्रेसवे, सिर्फ 1 घंटे में पहुंचेंगे आगरा से अलीगढ़, 66 गांवों में बढ़ जाएंगे जमीन के रेट

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 4:24 PM
Follow Us:

Agra to Aligarh Green Expressway: यूपी के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आगरा से अलीगढ़ तक का सफर बेहद आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन शहरों के बीच का सफर सिर्फ एक घंटे में तय किया जा सकेगा।यहां ग्रीन एक्सप्रेसवे के बनाने का काम शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये एक्सप्रेसवे तीन जिलों से होकर गुजरेगा। जिससे 66 गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। जैसे ही ये एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा। वैसे ही इन गांवों में जमीनों के भाव आसमान छूने लगेंगे।

बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इस एक्सप्रेसवे को बना रहा है और जिसकी लंबाई 64.9 किमी होगी।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

एक घंटे में पहुंचेंगे आगरा

यह एक्सप्रेसवे खंदौली के टोल प्लाजा से एनएच-91 से कनेक्ट करेगा। इसकी मदद से 45 मिनट में खंदौली और फिर एक घंटे में आगरा से अलीगढ़ पहुंच सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस एक्सप्रेस वे पर दो साल बाद दिसंबर 2027 में वाहन फर्राटा भर सकेंगे।

1536.9 करोड़ में बनकर होगा तैयार

रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रीन एक्सप्रेस वे दो चरणों में बन रहा है। पहले चरण में करीब 36.9 किमी एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा और इसके बाद दूसरे चरण में 28 किमी में एक्सप्रेसवे का काम किया जाएगा। पहले चरण में 36.9 किमी में 820.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

वहीं, 28 किमी एक्सप्रेस वे के निर्माण पर करीब 716.50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कुल मिलाकर इस एक्सप्रेसवे पर 1536.9 करोड़ की लागत आएगी।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

48 महीनों में बनकर होगा तैयार

खबरों की मानें, तो यह एक्सप्रेसवे 48 महीनों में बन जाएगा। यह ग्रीन एक्सप्रेसवे आगरा से हाथरस होते हुए अलीगढ़ तक पहुंचेगा। जिसमें हाथरस के 48, अलीगढ़ के 14 और आगरा के 4 गांव आएंगे। इस पर 49 फुट ओवर ब्रिज, अंडरपास, रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment