हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana New Expressway: हरियाणा और UP के बीच बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे, सरकार खर्च करेगी 2300 करोड़ रूपए, इन गांवों की जमीन उगलेगी सोना

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 10:32 AM
Follow Us:

Haryana New Expressway: हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच के सड़क मार्ग को और मजबूत बनाने के लिए एक और नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी।

दरअसल, यह नया एक्सप्रेसवे करीब 32 किलोमीटर लंबा होगा और इसके निर्माण में करीब 2300 करोड़ रुपये की लाग आएगी। यह एक्सप्रेसवे पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज को टप्पल के यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करेगा।. इससे न केवल दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा। बल्कि जाम से भी राहत मिल सकेगी।

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल और गुरुग्राम जैसे शहरों के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा। वहीं सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब लगभग एक घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे मथुरा, आगरा और आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

इस प्रोजेक्ट के लिए अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर जैसे कई गांव शामिल हैं। इसके अलावा धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और अन्य गांवों की जमीन भी इस एक्सप्रेसवे में ली जाएगी।

दावा किया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी कम हो जाएगी और नोएडा से गुरुग्राम की यात्रा में लगने वाला जाम भी कम होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट न केवल क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी। बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।

कहां से कहां तक बनाया जाएगा एक्सप्रेसवे

यह एक्सप्रेसवे यूपी के अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनाया जाएगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचना आसान होगा।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment