हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के इस यूट्यूबर को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- पैसे नहीं दिए तो…

By Sahab Ram
On: November 16, 2025 8:06 PM
Follow Us:
Haryana: This YouTuber received death threats

Haryana: हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक और उनके बच्चों को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही, उनसे एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। कहा गया कि अगर पैसे नहीं दिए तो चमत्कार दिखाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर का कहना है कि उन्होंने इसे लेकर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि करीब 20 दिनों से उनके पास इस तरह के फोन और मैसेज आ रहे हैं। Haryana News

Haryana: This YouTuber received death threats

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने शक जताया है कि इस साजिश में उनका कोई करीबी भी धमकाने वालों से मिला हुआ है, क्योंकि धमकाने वाले लोग उनकी पत्नियों को भी फोन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अरमान ने कहा- अब सारी हदें पार हो गई हैं। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही एक्शन लेगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अरमान मलिक का कहना है कि उन्हें 2 विदेशी नंबरों से कॉल्स आ रही हैं। उन्हें 50 के करीब वॉयस नोट छोड़े गए। पुलिस को दोनों नंबर दे दिए हैं। उन्होंने कहा- मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, अरमान मलिक ने कहा- मैं काफी दिनों से इस चीज को इग्नोर कर रहा था। आज मारने की धमकी दी। वह बच्चे जिन्हें दुनिया के बारे में कुछ नहीं पता है, उनके लिए कहा गया कि तुम लोग हत्थे नहीं चढ़ोगे तो तुम्हारे बच्चों को देख लेंगे। Haryana News

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

जानकारी के मुताबिक, अरमान मलिक ने कहा पहले 5 करोड़ रुपए मांगे गए थे। फिर 30 लाख रुपए की बात की और अब एक करोड़ रुपए मांगे गए हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, अरमान मलिक ने कहा कि उन्होंने इस बारे में जीरकपुर थाने में शिकायत दी है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment