हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Mohali-Kurali Bypass: 1 दिसंबर से शुरू होगा 1400 करोड़ का ये नया ग्रीनफील्ड कॉरीडोर, इन पांच राज्यों का सफर हो जाएगा आसान

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 7:56 AM
Follow Us:

Mohali-Kurali Bypass: पंजाब के मोहाली से अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, लंबे इंतजार और लगातार तीन डेडलाइन चूकने के बाद मोहाली-कुराली बाइपास अब एक दिसंबर से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, एनएच 205 ए की यह सड़क एयरपोर्ट रोड पर बढ़ते ट्रैफिक को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाएगी। यह सड़क करीब 31 किलोमीटर लंबी है और यह मोहाली के आईटी चौक से शुरू होकर कुराली तक जाएगी। कुराली के बाद यह सड़क सिसवां बद्दी मार्ग को ओर जाने वाले वाहनों को एक वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।

नहरों में नहाने पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

5 राज्यों को करेगा टच

इससे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले वाहनों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। वहीं हरियाणा और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को भी आसानी होगी।

1400 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत 1,400 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि कुराली में हाई टेंशन बिजली लाइनों के कारण काम रुका था जिसे पूरा कर लिया गया है। रोड मार्किंग और कुछ अंतिम कार्य बाकी हैं, जिन्हें कुछ ही दिनों में में पूरा कर लिया जाएगा।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

29 और 30 नवंबर को होगा ट्रायल

खबरों की मानें, तो अधिकारियों का कहना है है 29 और 30 नवंबर को ट्रायल रन किए जाएंगे। जिसके बाद यह मार्ग पूरी तरह संचालन में आ जाएगा। फिलहाल, इस सड़क पर थोड़ी बहुत आवाजाही चल रही है। वहीं यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रीनफील्ड रोड के शुरू होने से इंडस्ट्रियल हब बद्दी, न्यू चंडीगढ़ और मोहाली के बीच आवागमन तेज और सुगम होगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment