हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

New Expressway: हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन गांवों की बदल जाएगी किस्मत

By Sahab Ram
On: November 15, 2025 6:44 PM
Follow Us:
New Expressway: From Palwal in Haryana to Aligarh

New Expressway: हरियाणा और उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। UP में एक और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो गया है, जो पश्चिमी यूपी से लेकर हरियाणा तक की यात्रा को आसान बनाएगा। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से लेकर हरियाणा के पलवल तक बनेगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, और गाजियाबाद के लोग आसानी से गुरुग्राम तक पहुंच सकेंगे।

खर्च

यह नया एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल के बीच बनेगा। यह टप्‍पल में यमुना एक्सप्रेसवे और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल के इंटरचेंज से जुड़ा होगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर 2300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। New Expressway

यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा का सफर अधिक आसान बना देगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब करीब एक घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में समय की बचत होगी। New Expressway

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

अधिग्रहण

इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर आदि गांव शामिल हैं। New Expressway

इसके अलावा, धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां, और अन्य गांवों से भी भूमि का अधिग्रहण होगा। New Expressway

फायदे

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी भी कम हो जाएगी और लाखों लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। नोएडा से गुरुग्राम जाने में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लंबी दूरी तय करने वालों को एक तेज, सुरक्षित और आरामदायक मार्ग मिलेगा।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment