हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

New Expressway: हरियाणा से यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन 43 गांवों के लोग होंगे मालामाल

By Sahab Ram
On: November 12, 2025 9:34 PM
Follow Us:
New Expressway

New Expressway: यूपी और हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी मजबूत बनाने के लिए एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा आसान हो जाएगी। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनाया जाएगा। इससे लोगों को अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचने का आसान मौका मिल जाएगा।
इतना आएगा खर्च

हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ के बीच एक नया राजमार्ग बनेगा। यह यमुना एक्सप्रेसवे को टप्‍पल में और ईस्टर्न फेरीफेरल इंटरचेंज को पलवल में जोड़ देगा। इस राजमार्ग की लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर लगभग 2300 करोड़ रुपये खर्च होने की अनुमानित लागत है। New Expressway

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा जाना आसान बना देगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब लगभग एक घंटे में हो सकेगी, जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के स्थानों तक पहुंचने में समय बचेगा।

43 गांवों से ली जाएगी जमीन

इस राजमार्ग के निर्माण में अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों (अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर) की जमीन दी जाएगी। इसके अलावा, धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और कई अन्य गांवों से भी जमीन ली जाएगी। New Expressway

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

नौकरी के बढ़ेंगे अवसर

एक्सप्रेसवे बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा, क्योंकि इससे अलीगढ़ से नोएडा की दूरी भी कम हो जाएगी। नोएडा से गुरुग्राम जाने के दौरान लगने वाले जाम को कम किया जाएगा। बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से व्यापार और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment