हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Public Holiday: 25 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, छुट्टी का हुआ ऐलान, जानें वजह?

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 9:27 AM
Follow Us:

Public Holiday: राजधानी चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान कर दिया गया है। दरअसल, गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस के मौके पर 25 नवंबर को सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर, 2025 को चंडीगढ़ प्रशासन के तहत आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों/बोर्डों/निगमों/संस्थानों, जिनमें औद्योगिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। सभी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

नहरों में नहाने पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

वहीं उत्तर प्रदेश में भी गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। हालाँकि, पहले योगी सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा 24 नवंबर को की गई थी। बयान में बताया गया कि यह छुट्टी पहले 24 नवंबर 2025 को होनी थी लेकिन इसे अब 25 नवंबर 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी किया ऐलान

वहीं दिल्ली की सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पर पोस्ट डालकर छुट्टी का ऐलान किया है।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पवित्र मौके पर 25 नवंबर 2025 को पब्लिक हॉलिडे घोषित करने का फैसला किया है। सीएम ने आगे लिखा कि-गुरु साहिब के साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment