हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Public Holiday: 25 नवंबर को स्कूल–कॉलेज रहेंगे बंद, जानें इसकी वजह ?

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 5:06 PM
Follow Us:
Public Holiday: Schools and colleges

Public Holiday: 25 नवंबर की छुट्टी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा- “श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर, 2025 (मंगलवार) को चंडीगढ़ प्रशासन के तहत आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों/बोर्डों/निगमों/संस्थानों, जिनमें औद्योगिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं, में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। Public Holiday

बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा CM रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट डालकर की। उन्होंने ट्वीट किया, “दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पवित्र मौके पर 25 नवंबर 2025 को पब्लिक हॉलिडे घोषित करने का फैसला किया है।” जानकारी के मुताबिक, उन्होंने आगे लिखा- गुरु साहिब के साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। Public Holiday

नहरों में नहाने पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

UP सरकार ने किया अवकाश तिथि में संशोधन

जानकारी के मुताबिक, UP में भी गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पहले सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा 24 नवंबर को की गई थी। Public Holiday

मिली जानकारी के अनुसार, बयान में बताया गया कि यह छुट्टी पहले 24 नवंबर को होनी थी लेकिन इसे अब 25 नवंबर के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। Public Holiday

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

जानकारी के मुताबिक,प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) मनीष चौहान ने एक आदेश में बताया कि शासन स्तर पर उचित विचार-विमर्श के बाद संशोधन को मंजूरी दी गई है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment