हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Punjab: 24 नवंबर से दो महीने के लिए बंद रहेगा ये हाईवे, वाहन चालकों की बढ़ेगी मुश्किल, करना पड़ेगा 25 KM का अतिरिक्त सफर

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 11:36 AM
Follow Us:

Punjab: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, करतारपुर-भुल्लथ हाईवे पर नई सीवर लाइन बिछाने का काम कल यानी सोमवार से शुरू हो जाएगा। इससे दो किलोमीटर लंबे इस रूट को तय करने में वाहन चालकों को 30 मिनट तक लग सकते हैं।

वहीं ज्यादा परेशानी टांडा और बटाला जाने वाले लोगों को आएगी। जिन्हें इस रोड के बंद होने से करीब 25 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना होगा। ये नहीं, जालंधर से टांडा जाने वाले जो लोग करतारपुर से होकर टांडा और बटाला जाते थे। उन्हें अगले दो महीने टांडा और ब्यास वाले दो टोल देने होंगे।

जानकारी के मुताबिक, पहले वाहन चालक करतारपुर से भुल्लथ होते हुए टांडा और बटाला बिना टोल के पहुंच जाते थे। नई व्यवस्था के कारण लोगों को अब टांडा से 160 तो ब्यास से 100 रुपए का अप डाउन टोल देना पड़ेगा।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

फिलहाल, इस रोड पर जेसीबी से सड़क खुदाई का काम शुरू हो चुका है। इससे रोड पर पड़ते करीब 15 गांव के लोग प्रभावित होंगे। परेशानी की बात यह है कि इस रोड का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है।

खबरों की मानें, तो प्रोजेक्ट संबंधी एसडीओ संदीप शर्मा का कहना है कि सीवर बोर्ड सोमवार से काम शुरू कर देगा। इसलिए लोग आने-जाने के लिए इस रोड का इस्तेमाल न करें।

ये गांव होंगे प्रभावित

खबरों की मानें, तो करतारपुर-भुल्लथ हाईवे बंद होने से मीर छोटा, चक्क मोहम्मदपुर, लिटा, पंडोरी, भगवानपुर, मुबारकपुर, भदास, बेगोवाल, सरूपवाल, अकबरपुर, नंगली, जलालनंगल, जलालपुर, नेकनामपुर, बैंसआवा समेत गांव को जाने के लिए करतारपुर से सुभानपुर, नडाला से जाना होगा। इससे 25 किलोमीटर का सफर बढ़ जाएगा।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

यहां ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

खबरों की मानें, तो भुल्लथ जाने के लिए लोगों को करतारपुर से अब सुभानपुर, नडाला और फिर भुल्लथ का रूट का इस्तेमाल करना होगा। करतारपुर से भुल्लथ हाईवे पर रोजाना 20 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं और यहां की आबादी करीब 3 लाख है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment