हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Railway News: हरियाणा से राजस्थान के बीच चलने वाली ये सभी ट्रेन रहेगी रद्द, यात्रा करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 2:32 PM
Follow Us:
Railway News: All these trains running between

Railway News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा से राजस्थान के बीच दौड़ने वाली 8 ट्रेन 17 से 24 नवंबर के बीच रद्द रहेंगी। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के चुरू-सादुलपुर रेलखंड के अस्लु ,दूधवाखारा एवं सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने ये फैसला लिया है।

​​​​​​मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार सब-वे निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी व फतेहाबाद के यात्रियों को दिक्कत आएगी। Railway News

आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर -हिसार रेलसेवा जो 17 नवंबर 24 नवंबर तक (8 दिन), 3 से 10 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 19 से 24 दिसंबर तक ( 6 दिन) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रतनगढ़ -हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Railway News

गाड़ी संख्या14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन), 4 से 11 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 20 से 25 दिसंबर तक ( 06 दिन) हिसार के स्थान पर रतनगढ से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार- रतनगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो 17 नवंबर 24 नवंबर तक (8 दिन), 3 से 10 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 19 से 24 दिसंबर तक ( 6 दिन) लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार – चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Railway News

नहरों में नहाने पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन), 4 से 11 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 20 से 25 दिसंबर तक ( 06 दिन)चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा जो 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सादुलपुर – बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Railway News

गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा बीकानेर- सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 3 से 10 दिसंबर तक ( 08 दिन) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Railway News

गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी । अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

 

 

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment